एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने तालाब में कूदकर दे दी जान, साहूकारों के कर्ज से थे परेशान!

Ads

एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने तालाब में कूदकर दे दी जान, साहूकारों के कर्ज से थे परेशान!

  •  
  • Publish Date - June 28, 2021 / 12:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

यादगिर: सामूहिक आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में एक ही परिवार के छह लोगों ने शाहपुर तालुक के एक गांव में जलाशय में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Read More: छत्तीसगढ़ के इस जिले में सिनेमा हॉल, थियेटर और पार्क खोलने का आदेश, अनलॉक को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश

पुलिस के मुताबिक जलाशय में भीमार्य सुरपुरा, उनकी पत्नी शांतम्मा, बेटा शिवराज, बेटियां सुमित्रा, श्रीदेवी और लक्ष्मी के शव मिले। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘वे सोमवार सुबह करीब 10 बजे खुद डूब गए होंगे लेकिन हमें इसके बारे में तब पता चला जब उनके शव पानी में बहते नजर आए।’’

Read More: मुस्लिम युवक ने नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, इधर पति बना रहा पत्नि और बच्चों पर इस्लाम अपनाने का दबाव

पुलिस का आशंका है कि परिवार ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वे स्थानीय साहूकारों से लिया गया कर्ज वापस नहीं कर पा रहे थे।

Read More: 1 जुलाई से शुरु होने वाली चारधाम यात्रा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, रावत सरकार ने दी थी हिमालयी धामों के दर्शन की अनुमति