केरल में एकतरफा प्यार में युवक ने चाकू घोंपकर युवती की हत्या की

Ads

केरल में एकतरफा प्यार में युवक ने चाकू घोंपकर युवती की हत्या की

  •  
  • Publish Date - June 17, 2021 / 11:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

मलप्पुरम, 17 जून (भाषा) केरल में मलप्पुरम जिले के पेरिंथालमन्ना क्षेत्र में प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद एक युवक ने कानून की 21 वर्षीय एक छात्रा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पहचान दृश्या के रूप में हुई है। मृत युवती की 13 वर्षीय बहन देवाश्री इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी विनीश (21) ने जब चाकू से हमला किया तो देवाश्री अपनी बहन को बचाने आ गई थी।

उन्होंने कहा गंभीर रूप से घायल किशोरी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जाती है ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह आरोपी युवती के घर में जबरन घुस गया और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने घटना के बाद एक ऑटोरिक्शा से मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि आरोपी का घर मृत युवती के घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और वह स्कूल के समय से ही प्रेम प्रस्ताव देकर लड़की को परेशान कर रहा था।

मलप्पुरम के पुलिस अधीक्षक सुजीत दास ने बताया कि विनीश से पूछताछ की जा रही है ।

भाषा रंजन नेत्रपाल

नेत्रपाल