ओडिशा में बीजद की पूर्व सांसद मंजुलता मंडल, उनके पति मुक्तिकांत और अन्य ने पार्टी छोड़ी
ओडिशा में बीजद की पूर्व सांसद मंजुलता मंडल, उनके पति मुक्तिकांत और अन्य ने पार्टी छोड़ी
भद्रक (ओडिशा), 26 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के भद्रक लोकसभा क्षेत्र में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) को बड़ा झटका लगा है, जहां आंतरिक कलह के बीच कई नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
इस्तीफा देने वालों में पूर्व सांसद मंजुलता मंडल और उनके पति एवं धामनगर के पूर्व विधायक मुक्तिकांत मंडल शामिल हैं।
मंजुलता 2019 में भद्रक से लोकसभा के लिए चुनी गईं थीं।
उन्होंने बताया कि त्यागपत्र बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक को भेजे गए थे।
मुक्तिकांत मंडल ने रविवार को यहां एक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए वर्षों समर्पित करने के बावजूद, निहित स्वार्थों की साजिश के कारण उन्हें “असंवैधानिक रूप से निलंबित” कर दिया गया।
उन्होंने दावा किया कि इस फैसले से निर्वाचन क्षेत्र में व्यापक असंतोष फैल गया है और चेतावनी दी कि इससे जिले में पार्टी का पतन हो सकता है।
हालांकि, पूर्व मंत्री एवं बीजद उपाध्यक्ष प्रफुल्ल सामल ने इसके प्रभाव को कम आंकते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के साथ जनता का समर्थन नहीं जाता।
पटनायक ने छह अप्रैल को पार्टी-विरोधी गतिविधियों के आरोप में मंजुलता मंडल और उनके पति को निलंबित कर दिया था।
भाषा
प्रशांत सुरेश
सुरेश

Facebook


