राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 01:32 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 01:32 PM IST

जयपुर, नौ फरवरी (भाषा) राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में दिन के तापमान में वृद्धि होने लगी है और बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, सोमवार सुबह तक के पिछले 24 घंटो के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान पाली में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा, जालोर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और जोधपुर शहर में 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.8 डिग्री और 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में, मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

भाषा

पृथ्वी सुभाष

सुभाष