Punjab Law University Shootout Video: क्लास में घूसते ही लॉ स्टूडेंट ने छात्रा पर दनादन दाग दी गोलियां, फिर खुद को भी कर लिया शूट

Ads

Punjab Law University Shootout Video: क्लास में घूसते ही लॉ स्टूडेंट ने छात्रा पर दनादन दाग दी गोलियां, फिर खुद को भी कर लिया शूट

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 04:13 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 04:31 PM IST

Punjab Law College News: क्लास में घूसते ही लॉ स्टूडेंट ने छात्रा पर दनादन दाग दी गोलियां, फिर खुद को भी कर लिया शूट / Image: Viral Video

HIGHLIGHTS
  • लॉ कॉलेज के क्लासरूम के भीतर यह खौफनाक मंजर देखने को मिला
  • क्लास शुरू होने से ठीक पहले करीब से गोली मार दी
  • प्रिंस ने उसी पिस्तौल को दोबारा लोड किया और अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली

चंडीगढ़: Punjab Law University Shootout Video पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार को विधि के प्रथम वर्ष के एक छात्र ने कथित तौर पर अपनी एक सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जगबीर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि प्रिंस राज ने कक्षा के भीतर संदीप कौर पर गोलियां चलाईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

छात्र ने छात्रा को मारी गोली

Punjab Law University Shootout Video पुलिस ने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि राज ने कौर की हत्या क्यों की। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों तरनतारन के उस्मा गांव में स्थित विधि महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कक्षा शुरू होने से पहले ही राज कक्षा में आया और पिस्तौल से कौर के सिर में गोली मार दी। इसके बाद उसने उसी हथियार से कक्षा के भीतर ही खुद को भी गोली मार ली। उन्होंने बताया कि कौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राज को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

सीसीटीवी फुटेज वायरल

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देख सकते हैं कि प्रिंस राज क्लासरूम में दाखिल होता है और वहां बैठी संदीप कौर के सिर में बेहद करीब से गोली मार देता है। इसके तुरंत बाद वह दोबारा पिस्टल लोड करता है और अपने सिर में गोली मारकर वहीं गिर पड़ता है। गोलीबारी इतनी सटीक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

ये भी पढ़ें

 

क्या प्रिंस और संदीप के बीच कोई पुराना विवाद था?

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। अभी तक हत्या के सटीक कारणों (जैसे एकतरफा प्यार या कोई निजी रंजिश) का पता नहीं चल पाया है।

कॉलेज कैंपस के अंदर हथियार कैसे पहुँचा?

यह सुरक्षा में एक बहुत बड़ी चूक है। पुलिस कॉलेज प्रबंधन से पूछताछ कर रही है कि गेट पर चेकिंग क्यों नहीं हुई और छात्र पिस्तौल लेकर क्लास तक कैसे पहुँच गया।

वारदात के समय क्लास में कितने लोग थे?

पुलिस के अनुसार, यह घटना क्लास शुरू होने से ठीक पहले हुई। उस समय कुछ छात्र क्लास में मौजूद थे, जो गोली चलने की आवाज़ सुनकर दहशत में आ गए।

क्या पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज ज़ब्त कर ली है?

हाँ, पुलिस ने कॉलेज का सीसीटीवी डीवीआर (DVR) ज़ब्त कर लिया है। वायरल हो रहे फुटेज को भी साक्ष्य (Evidence) के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

आरोपी छात्र प्रिंस राज के पास हथियार कहाँ से आया?

पुलिस प्रिंस के परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अवैध हथियार था या लाइसेंसी, और उसे यह पिस्तौल किसने उपलब्ध कराई।