MP Nigam Mandal Niyuktiya: प्रदेश में जल्द होगी निगम मं​डलों में नियुक्ति, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दी जानकारी

Ads

MP Nigam Mandal Niyuktiya: प्रदेश में जल्द होगी निगम मं​डलों में नियुक्ति, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दी जानकारी

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 01:12 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 01:13 PM IST

MP Nigam Mandal Niyuktiya: प्रदेश में जल्द होगी निगम मं​डलों में नियुक्ति, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दी जानकारी /Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • नियुक्तियों की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है और जल्द ही नामों की घोषणा कर दी जाएगी
  • खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि संगठन में उनकी प्राथमिकता "लाखों कार्यकर्ताओं" की
  • संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है

बैतूल: MP Nigam Mandal Niyuktiya  प्रदेश में लंबे समय से अटकी निगम मंडल की नियुक्तियों को जल्द ही अनुमति मिलने वाली है। जी हां इस बात की जानकारी खुद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि संगठन के पदों को भरना ज्यादा जरूरी होता है। बता दें कि हेमंत खंडेलवाल के बयान के अनुसार जल्द ही भाजपा नेताओं का इंतजार खत्म होने वाला है। वहीं, दूसरी ओर अब भाजपा नेताओं का वरिष्ठ नेताओं के बंगले में हाजिरी का दौर भी शुरू होने वाला है।

निगम मंडल में नियुक्ति जल्द

MP Nigam Mandal Niyuktiya भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्दी ही निगम मंडल की नियुक्तियों की घोषणा हो जाएगी। संगठन के पदों को भरना ज्यादा जरूरी होता है। मैं लाखों कार्यकर्ताओ की चिंता करता हूं, ना की 30-40 लोगों की। निगम मंडल में केवल 30 से 40 लोगों को पद मिलेंगे,जबकि चिंता हमें लाखों कार्यकर्ताओं की करनी है। संगठन जितना मजबूत होगा पार्टी की राह उतनी ही आसान होगी।

दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लंबी चर्चा

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने हाल ही में दिल्ली का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की थी। इस दौरान हेमंत खंडेलवाल और नितिन नबीन के बीच प्रदेश सरकार के कार्यकाल और संगठन को लेकर लंबी चर्चा हुई थी। वहीं, सूत्रों की मानें तो इसी बैठक में ही दोनों के बीच निगम मंडल की नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई थी। अब प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद कयास तेज हो गए हैं कि जल्द ही निगम-मंडल पदाधिकारियों की सूची जारी हो सकती है

सीएम मोहन भागवत से भी सहमति

ज्ञात हो कि बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन यादव के बीच भी निगम मंडलों में होने वाली नियुक्तियों को लेकर मंथन लगातार हो चुका है। हाल ही में दोनों नेताओं के बीच बीजेपी ऑफिस में भी अहम बैठक हुई थी। बताया जा रहा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कम मार्जिन से हारने वाले कुछ नेताओं को भी इसमें जगह दी जाएगी, जबकि संगठन और सत्ता के बीच समनव्यय बनाने वाली स्थिति के हिसाब से ही बीजेपी निगम मंडलों में नियुक्तियां करने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें

हेमंत खंडेलवाल मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष कब बने?

हेमंत खंडेलवाल को जुलाई 2025 में वीडी शर्मा की जगह मध्यप्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) कौन हैं?

नितिन नबीन भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री हैं, जिन्हें जनवरी 2026 में जेपी नड्डा के बाद भाजपा का 16वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

निगम-मंडलों में कितनी नियुक्तियां होनी हैं?

प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, करीब 30 से 40 प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिनमें विभिन्न निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शामिल होंगे।

किन नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी?

संगठनात्मक रूप से सक्रिय नेताओं के अलावा उन पूर्व विधायकों को तवज्जो दी जाएगी जो 2023 के विधानसभा चुनावों में बहुत ही कम अंतर से हार गए थे।

नियुक्तियों में देरी का मुख्य कारण क्या था?

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव और संगठन स्तर पर सत्ता के साथ बेहतर समन्वय बनाने के कारण यह सूची लंबे समय से अटकी हुई थी।