Hatta News: प्रदेश में सुअर मार बम का आतंक! चपेट में आने से 3 गायों के जबड़े फटे, गौसेवकों ने किया हंगामा

Ads

Hatta News: प्रदेश में सुअर मार बम का आतंक! चपेट में आने से 3 गायों के जबड़े फटे, गौसेवकों ने किया हंगामा Pig Bomb Cows Injured

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 01:03 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 01:07 PM IST

Hatta Pig Bomb Cows Injured/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सुअर मार बम की चपेट में आई 3 गाय
  • गायों के जबड़े फ़टे, गौसेवकों का हंगामा
  • पुलिस से कार्रवाई की मांग पर अड़े गौसेवक

हटा: Hatta News: हटा जिले केपटेरा थाना क्षेत्र के नयागांव में अज्ञात आरोपियों द्वारा छोड़े गए सुअर मार बम की चपेट में तीन गौवंश आ गए। बम फटने के बाद मवेशियों के जबड़े फट गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुअर मार बम से घायल हुईं 3 गाय (Patrera Nayagaon Pig Bomb)

Hatta News: घटना की सूचना मिलते ही गौसेवक और विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोग सुअरों का शिकार करने के लिए बम का इस्तेमाल करते हैं, जिसे मवेशी खा लेते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। मामले में पटेरा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि पुलिस आरोपीयों की तलाश कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

राजधानी से पहले भी आ चुके हैं गौकशी के मामले (Cows Injured by Pig Bomb)

Hatta News: बता दें कि कुछ दिन पहले भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र के नारियलखेड़ा इलाके से गौवंश के कटा हुआ अवशेष मिला था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कचरे में कटा हुआ गौवंश का सिर और अन्य हिस्से फेंके हुए पाए गए। मामले में स्थानीय लोग इस घटना से काफी नाराज हैं और उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन ने कहा है कि ऐसे मामलों की जांच के लिए विशेष टीम गठित की जा रही है और दोषियों को जल्दी पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह पहली बार नहीं है जब भोपाल में गौवंश के कटा हुआ अवशेष मिले हों, इससे पहले भी इलाके में कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते 18 दिसंबर को जहांगीराबाद इलाके में पकड़े गए 26 टन मांस के सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लैब टेस्ट में इस मांस के गौमांस होने की पुष्टि हुई है। इस रिपोर्ट के आते ही प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए लाइवस्टॉक स्लाटर हाउस को सील कर दिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें

"Patrera Nayagaon Pig Bomb Incident" में क्या हुआ?

हटा जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के नयागांव में सुअर मार बम की चपेट में आने से तीन गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं।

"Cows Injured by Pig Bomb" के बाद क्या कार्रवाई हुई?

घायलों को पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

"Animal Safety Patra Incident" में स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया क्या रही?

मौके पर पहुंचे गौसेवक आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस से जिम्मेदारों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।