राजस्थान के फतेहपुर में रात का पारा 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा

Ads

राजस्थान के फतेहपुर में रात का पारा 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा

  •  
  • Publish Date - November 23, 2022 / 12:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

जयपुर, 23 नवंबर (भाषा) राजस्थान में सीकर के फतेहपुर शहर में मंगलवार रात को पारा गिरकर 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, फतेहपुर के बाद चूरू में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री से. दर्ज किया गया।

इसी तरह चित्तौड़गढ़, सीकर, नागौर, संगरिया (हनुमानगढ़) में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.7, 7.8, 8.6 और 9 डिग्री से. दर्ज किया गया जबकि अन्य स्थानों पर रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। भाषा पृथ्वी गोला

गोला

शीर्ष 5 समाचार