महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 131 पुलिसकर्मी पाए गए संक्रमित, कुल आंकड़ा दो हजार के पार
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 131 पुलिसकर्मी पाए गए संक्रमित, कुल आंकड़ा दो हजार के पार
मुंबई। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इधर ग्लोबल हॉटस्पॉट बन चुके मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन दोगुनी रफ्तार से बढ़ते ही जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों के संक्रमित होने का आंकड़ा भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
Read More News: 8 लाख के इनामी नक्सली का सरेंडर, प्लाटून का डिप्टी कमांडर कई वारदातों में था शामिल
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 131 और पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 2 और की मौत हो गई। इस तरह नए केस सामने आने से महाराष्ट्र में संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या बढ़कर दो हजार 95 हो गया है।
Read More News: SBI ने ग्राहकों को 1 महीने में दिया दूसरा बड़ा झटका, एफडी में ब्याज की दरें घटाई
पिछले 24 घंटों में 131 पुलिस कर्मी #COVID19 से संक्रमित पाए गए हैं और 2 मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र पुलिस में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2095 हो गई है और कुल 22 मौतें हुई है। कोरोना से कुल 897 कर्मी ठीक हुए हैं और 1178 मामले सक्रिय हैं: महाराष्ट्र पुलिस pic.twitter.com/0rFBWDffyO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2020
इनमें एक्टिव केस की संख्या 1 हजार 178 है। कोरोना से अब तक 897 पुलिसकर्मियों को जीत मिली है। वहीं अब तक 22 की कोरोना से मौत हो चुकी है। बात करें महाराष्ट्र में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों की तो मुंबई में बीते 24 घंटे में 1044 नए मामले सामने आए हैं और 32 मौतें हुई हैं।
Read More News: हमीदिया से चिरायु अस्पताल रेफर हुई कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, एम्स की टीम करेगी जांच
कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 33,835 हो गए हैं और कुल 1097 मौतें हुई है। महाराष्ट्र में COVID19 मरीज़ों की संख्या 56,948 है। 24 घंटे में 2190 लोग कोविड से संक्रमित पाए गए हैं और 964 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 17918 मरीज़ ठीक और डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुल 37125 सक्रिय मामले हैं।
Read More News: सेना ने IED धमाके का वीडियो किया जारी, कार में भारी मात्रा था विस्फोटक.. देखिए वीडियो

Facebook


