केजरीवाल को प्रधानमंत्री के आवास तक मार्च की नहीं मिलेगी इजाजत : पुलिस सूत्र

केजरीवाल को प्रधानमंत्री के आवास तक मार्च की नहीं मिलेगी इजाजत : पुलिस सूत्र

केजरीवाल को प्रधानमंत्री के आवास तक मार्च की नहीं मिलेगी इजाजत : पुलिस सूत्र
Modified Date: August 3, 2026 / 09:09 pm IST
Published Date: August 3, 2026 9:09 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ई20 ईंधन के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के लिए चार अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास तक प्रस्तावित मार्च की अनुमति नहीं दी जाएगी।। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस सूत्र ने कहा कि मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है और किसी भी अनधिकृत मार्च को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

केजरीवाल ने शनिवार को यहां ‘नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट ई20’ में घोषणा की कि वह चार अगस्त को दोपहर 12 बजे 100 स्वयंसेवकों के साथ एथनॉल मिश्रित ईंधन के खिलाफ एक ऑनलाइन अभियान के माध्यम से एकत्र किए गए दो लाख हस्ताक्षरों के साथ एक ज्ञापन प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे।

इससे पहले, सोमवार को केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर ई20 ईंधन को बढ़ावा दे रही है, ताकि अमेरिका से एथनॉल खरीदा जा सके

केजरीवाल ने कहा कि पिछले महीने उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर ई20 पेट्रोल को लेकर चिंताओं पर चर्चा के लिए समय देने का अनुरोध किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर अब वह खुद प्रधानमंत्री को यह ज्ञापन सौंपेंगे।

भाषा नोमान नोमान दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में