पैन कार्ड से पता चलेगा आपको आयकर नोटिस आएगा या नहीं

Ads

पैन कार्ड से पता चलेगा आपको आयकर नोटिस आएगा या नहीं

  •  
  • Publish Date - July 25, 2018 / 11:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

नई दिल्ली। आपके पैन कार्ड पर केंद्र सरकार और आयकर विभाग की पैनी नजर है। आपके पैन नंबर से आपकी टैक्स प्रोफाइल चेक कर लेती है कि आपका आयकर रिटर्न फाइल हुआ है या नहीं। 

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तिथि नजदीक है।आयकर विभाग स्क्रूटनी शुरू कर चुका है, जिन्हें नोटिस भेजना है। अब यह मुश्किल है कि आपको कैसे पता चलेगा कि आपको नोटिस आएगा या नहीं। घबराइये नहीं, इसका एक आसान तरीका है। अगर आपके पास परमानेंट अकाउंट नंबर यानी PAN है तो आप पता कर सकते हैं कि आपको इनकम टैक्‍स का नोटिस आएगा या नहीं।

आपका पैन आपकी टैक्‍स प्रोफाइल बताता है। केंद्र सरकार भी आपके पैन नंबर से ही मिनटों में आपकी टैक्‍स प्रोफाइल चेक कर लेती है कि आप इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल कर रहे हैं या नहीं। इसके बाद ही सरकार जांच पड़ताल शुरू करती है कि आपकी इनकम कितनी है और आप टैक्‍स चोरी तो नहीं कर रहे हैं।

आयकर विभाग की वेबसाइट https://www.incometaxindia.gov.in पर जाकर आप यह चेक कर सकते हैं कि आपका रिटर्न प्रॉसेस हुआ है या नहीं। अगर आपने रिटर्न फाइल किया है और आपका रिटर्न प्रॉसेस नहीं हुआ है तो इसका मतलब है कि आपको आयकर विभाग नोटिस भेज सकता है। वेबसाइट का एक्‍सेस करने के लिए आपके पास लॉगइन आईडी और पासवर्ड होना चाहिए। अगर आपके पास आईडी नहीं है तो आपको वेबसाइट पर खुद को रजिस्‍टर करना होगा।

आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर आप यह भी चेक कर सकते हैं कि आपका कोई इनकम टैक्‍स रिटर्न पेंडिंग है या नहीं। नियम के अनुसार आयकर रिटर्न फाइल करना चाहिए। अगर आपने रिटर्न फाइल किया है और इनकम टैक्‍स विभाग के रिकॉर्ड में यह पेंडिंग दिखा रहा है तो आपको इनकम टैक्‍स विभाग का नोटिस आ सकता है। अगर नहीं किया है तो भी आयकर विभाग आपको नोटिस भेज सकता है. नोटिस में पूछा जाता है कि आप टैक्‍स रिटर्न क्‍यों नहीं फाइल कर रहे हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24