Raid on Dainik Bhaskar and Bharat Samachar : दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर छापे मीडिया को डराने का प्रयास

Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: July 22, 2021 9:01 am IST

Raid on Dainik Bhaskar and Bharat Samachar

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘दैनिक भास्कर’ और ‘भारत समाचार’ पर आयकर के छापों को मीडिया को डराने की कोशिश बताते हुए बृहस्पतिवार को मांग की कि ऐसी कार्रवाई तुरंत रुकनी चाहिए और मीडिया को स्वतंत्र तरीके से काम करने देना चाहिए।

आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को कथित कर चोरी को लेकर ‘दैनिक भास्कर’ समूह और उत्तर प्रदेश के हिंदी समाचार चैनल ‘भारत समाचार’ के कई शहरों में स्थित परिसरों में छापे मारे।

छापों पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर छापे मीडिया को डराने का प्रयास है। उनका संदेश साफ है – जो भाजपा सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसे बख्शेंगे नहीं। ऐसी सोच बेहद खतरनाक है। सभी को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। ये छापे तुरंत बंद किए जायें और मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए।’’

भाषा गोला शाहिद

शाहिद

लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.