भारत में 25.37 प्रतिशत हुआ कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट, जानिए पिछले 24 घंटे में मिले कितने नए मरीज

भारत में 25.37 प्रतिशत हुआ कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट, जानिए पिछले 24 घंटे में मिले कितने नए मरीज

भारत में 25.37 प्रतिशत हुआ कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट, जानिए पिछले 24 घंटे में मिले कितने नए मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: May 1, 2020 11:28 am IST

नई दिल्ली: दुनिया ही नहीं भारत में भी कोरोना संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात को देखते हुए सरकार लॉक डाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फेंस कर कोरोना की स्थिति की जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवालने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में भारत में 1,993 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले 35,043 हो गई है, इसमें से 25,007 मामले सक्रिय हैं।

Read More: UGC ने जारी किया नया अकेडमिक कैलेंडर, M.Phil. और Ph.D. के स्टूडेंट्स को 6 महीने के एक्सटेंशन की अनुमति

वहीं, पिछले 24 घंटे में 67 मौतें और 564 मामले ठीक हो चुके हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 8,888 हो चुकी है, हमारा रिकवरी रेट 25.37% हो चुका है।

Read More: राज्य में प्रवेश के पहले एन्ट्री पाइंट पर देनी होगी जानकारी, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ​जारी किए निर्देश

इससे पहले गृहमंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्या सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत जो अतिरिक्त खाद्यान का आवंटन किया गया था उसके तहत 62 लाख टन गेंहू और चावल भारतीय खाद्य निगम से लिफ्ट किया गया है।

Read More: पालघर मॉब लिंचिंग मामले में 5 और लोग पुलिस के हत्थे चढ़े, अब तक 9 नाबालिगों सहित कुल 115 की गिरफ्तारी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"