Himachal Govt Schools Admissions: इस राज्य में बढ़ा सरकारी स्कूलों पर भरोसा.. 24 हजार छात्रों ने प्राइवेट स्कूलों से कटाया नाम, जानें कैसे बदल रही ‘एजुकेशन की इमेज’

Ads

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष करीब 24 हजार छात्रों ने निजी स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसे सरकारी शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते जनविश्वास का संकेत बताया।

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 08:02 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 08:04 PM IST

Increase in Himachal Government School Admissions || IBC24 News Archive

HIGHLIGHTS
  • 24 हजार नए सरकारी दाखिले।
  • सरकारी शिक्षा पर बढ़ा भरोसा।
  • स्कूलों में सुविधाएं हो रहीं बेहतर।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि इस साल करीब 24 हजार छात्रों ने निजी स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया है। (Increase in Himachal Government School Admissions) उन्होंने कहा कि यह सरकारी एजुकेशन सिस्टम पर लोगों के बढ़ते विश्वास का संकेत है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

150 सरकारी स्कूलों में बढ़ा दाखिला

नागरोटा बगवां में आयोजित बाल मेले को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष सीबीएसई पाठ्यक्रम से जुड़े 150 सरकारी स्कूलों में 24 हजार छात्र निजी स्कूलों से आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार सुधार कर रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि अगले 2 से 4 वर्षों में सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी और अधिक से अधिक अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराएंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं को भी मिलेगी मजबूती

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल कॉलेजों में 330 नई पीजी सीटें शुरू करने की दिशा में काम कर रही है। इनमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में 100 नई पीजी सीटें शामिल हैं। (Increase in Himachal Government School Admissions) उन्होंने बताया कि राज्य के अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए जा रहे हैं, ताकि गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों या निजी अस्पतालों का रुख न करना पड़े।

सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। साथ ही सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3 टेस्ला एमआरआई, जिला अस्पतालों में 1.5 टेस्ला एमआरआई, सीटी स्कैन, पीईटी स्कैन और कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

OPS और विकास कार्यों का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कर्मचारियों से किया गया पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने का वादा पूरा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी रही। (Increase in Himachal Government School Admissions) इस दौरान उन्होंने नागरोटा बगवां में मॉडल पुलिस थाना, वृद्धाश्रम और ऑडिटोरियम सहित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। साथ ही कहा कि वर्ष 2032 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

प्रधान के इस्तीफे से खत्म नहीं होगा नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: शिवसेना (उबाठा)

पूजा प्रिसिजन का एसएमई आईपीओ 28 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 285-301 रुपये प्रति शेयर

‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ लक्ष्य के लिए बुनियादी ढांचे, विपणन में तेजी लाने के निर्देश

महाराष्ट्र के अमरावती में विषाक्त भोजन के सेवन के बाद 100 से अधिक आदिवासी छात्र अस्पताल में भर्ती

ठाणे की अदालत ने महिला के मुकरने के बाद व्यक्ति को दुष्कर्म के मामले में बरी किया

 

हिमाचल में कितने छात्रों ने सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया?

उत्तर: मुख्यमंत्री के अनुसार इस वर्ष करीब 24 हजार छात्रों ने निजी स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया है।

सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़ने की वजह क्या बताई गई है?

उत्तर: सरकार का कहना है कि शिक्षा की गुणवत्ता, आधुनिक सुविधाओं और सुधारों के कारण लोगों का भरोसा सरकारी स्कूलों पर बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के अलावा किन क्षेत्रों का उल्लेख किया?

उत्तर: उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, रोबोटिक सर्जरी, नई पीजी सीटों, पुरानी पेंशन योजना (OPS) और विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी जिक्र किया।