ai summit / image source: ani x handle
नई दिल्ली: PM Modi AI Summit Speech: आज राजधानी दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट-2026 का भव्य उद्घाटन हुआ। समारोह की शुरुआत सुबह 9:40 बजे भारत मंडपम में हुई, जिसमें देश और दुनिया की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह समिट भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई संभावनाओं और अवसरों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भारत और पूरी मानवता के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने ‘डिज़ाइन एंड डेवलप इन इंडिया’ का नारा देते हुए कहा कि AI का यह दौर मानव इतिहास का टर्निंग प्वाइंट साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, और अन्य विश्व नेता इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल हुए।
समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर की भागीदारी भी देखने को मिली। आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ़, हेलेनिक प्रधानमंत्री क्यारियाकोस मित्सोटाकिस, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय परमेलिन, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो, एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस और अन्य विश्व नेता शामिल हुए। वहीं, नेता इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक समूह तस्वीर के लिए पोज़ देते हुए भी नजर आए।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi, French President Emmanuel Macron, Brazilian President Luiz Inácio Lula da Silva, Bhutan Prime Minister Tshering Tobgay, Crown Prince of Abu Dhabi HH Sheikh Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of Sri Lanka, Anura Kumara… pic.twitter.com/HkJjdptdCH
— ANI (@ANI) February 19, 2026
PM Modi AI Summit Speech: समिट में गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई, ओपनAI के CEO सैम ऑल्टमैन, मेटा के चीफ AI ऑफिसर एलेक्जेंडर वांग और एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई समेत कई वैश्विक टेक लीडर्स मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के साथ ग्रुप फोटो के लिए पोज भी दिया।
PM Modi AI Summit Speech: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “दुनिया की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक AI इम्पैक्ट समिट में आपका हार्दिक स्वागत है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का देश है, सबसे बड़े टेक टैलेंट पूल का केंद्र है और सबसे बड़े टेक-इनेबल्ड इकोसिस्टम का उदाहरण है। इस समिट का भारत में होना न सिर्फ देश, बल्कि पूरे ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि मानव इतिहास में हर कुछ शताब्दियों के बाद एक ऐसा टर्निंग प्वाइंट आता है, जो सभ्यता की दिशा को रीसेट कर देता है और विकास की गति बदल देता है। “आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज, गहरा और व्यापक है। इसलिए हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी निभानी है। हमें यह भी सोचना होगा कि आने वाली पीढ़ियों के हाथों में हम AI का कैसा स्वरूप सौंपकर जाएंगे,” उन्होंने कहा।