India-Pakistan Ceasefire: ‘रातभर चली बातचीत के बाद भारत-पाक सीजफायर पर सहमत’, ट्रंप के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोनों देशों को दी बधाई
India-Pakistan Ceasefire: ‘रातभर चली बातचीत के बाद भारत-पाक सीजफायर पर सहमत’, ट्रंप के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोनों देशों को दी बधाई

India-Pakistan Ceasefire
- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा की।
- अमेरिकी अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच शांति की कोशिशों को सफल बताया।
- भारत और पाकिस्तान ने तटस्थ स्थान पर मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई।
नईदिल्ली: India-Pakistan Ceasefire इस वक्त पूरी दुनिया की निगाहें भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर टिकी हुई है। इसी बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद युद्धविराम पर सहमति जता दी है।
India-Pakistan Ceasefire इसको लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि 'संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को कॉमन सेंस और बेहतरीन बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद!'
जिसके बाद अब सचिव मार्को रुबियो ने भी एक पोस्ट की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि 'वेंस और मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है।'
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) May 10, 2025
उन्होंने आगे लिखा है कि 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक और राजनेतापन की सराहना करते हैं।'
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, भारत और पाकिस्तान ने युद्धविराम पर सहमति जताई है और तटस्थ स्थल पर बातचीत करने का फैसला लिया है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: India and Pakistan agree on ceasefire after overnight talks
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pm