प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया

प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया

प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया
Modified Date: April 5, 2026 / 11:41 pm IST
Published Date: April 5, 2026 11:41 pm IST

पाफोस (साइप्रस), पांच अप्रैल (भाषा) आर प्रज्ञानानंदा ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार खिलाड़ी फैबियानो कारुआना के साथ ड्रॉ खेला तो वहीं उनकी बहन आर वैशाली ने यहां सातवें दौर में चीन की टैन झोंगयी पर एक भाग्यशाली जीत दर्ज की।

प्रज्ञानानंदा को दौड़ में बने रहने के लिए आखिरी सात बाजियों में किसी चमत्कार की जरूरत होगी।

उज़्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव हॉलैंड के अनीश गिरी के साथ ड्रॉ खेलने की स्थिति में थे। इस युवा उज़्बेक खिलाड़ी ने लगातार चार जीत दर्ज की थीं और अब ड्रॉ की ओर बढ़ रहेहैं।

छह अंकों के साथ सिंदारोव कारुआना ( 4.5 ) से काफ़ी आगे हैं। वह प्रज्ञानानंदा और संभवतः अनीश गिरी से पूरे एक अंक आगे हैं। जर्मनी के मैथियास ब्लूबाउम और चीन के वेई यी अब तीन तीन अंकों पर हैं जो अमेरिका के हिकारू नाकामुरा से आधा अंक आगे हैं।

रूस के आंद्रे एसेपेंको अपनी झोली में दो अंकों के साथ सबसे नीचे चल रहे हैं।

महिलाओं के वर्ग में यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक 4.5 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बनी हुई हैं। आर वैशाली चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि बिबिसारा अब तीसरे स्थान पर हैं।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में