भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार 2025 में 155 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया: चीनी राजदूत

Ads

भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार 2025 में 155 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया: चीनी राजदूत

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 12:51 AM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 12:51 AM IST

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने मंगलवार को कहा कि भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार 2025 में 155 अरब अमेरिकी डॉलर के ‘रिकॉर्ड उच्च स्तर’ पर पहुंच गया जो पिछले वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत से अधिक है।

शू ने कहा कि चीन भारत के ब्रिक्स की अध्यक्षता करने का समर्थन करता है और नयी दिल्ली के साथ बहुपक्षीय समन्वय को मजबूत करने के लिए तत्पर है।

उन्होंने कहा कि चीन ‘ग्लोबल साउथ’ के विकास को आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पिछले अगस्त में तियानजिन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई ‘सफल’ बैठक के परिणामस्वरूप लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित संबंधों में एक नए स्तर का सुधार हुआ।

राजदूत चीनी नव वर्ष के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

भाषा संतोष राजकुमार

राजकुमार