भारत ने माली में हुए आतंकी हमलों की निंदा की

Ads

भारत ने माली में हुए आतंकी हमलों की निंदा की

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 09:09 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 09:09 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) भारत ने मंगलवार को माली में हुए आतंकी हमलों की कड़ी निंदा की और देश के रक्षा मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

माली के रक्षा मंत्री जनरल सादियो कैमारा की राजधानी बामाको के पास एक बम विस्फोट में मौत हो गई।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में माली सरकार और लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं।”

इसमें कहा गया, “हम आतंकी हमले में माली के रक्षा और पूर्व सैनिक मामलों के मंत्री जनरल सादियो कैमारा के निधन पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।”

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराता है और क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों का समर्थन करता है।”

भाषा प्रशांत माधव

माधव