PM Modi Speaks With Donald Trump: ‘भारत ने न कभी मध्यस्थता स्वीकार की और न ही कभी करेगा’, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को कह दी बड़ी बात, आप भी जानें यहां
PM Modi Speaks With Donald Trump: पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बुधवार को फोन पर लंबी बातचीत की है।

PM Modi Speaks With Donald Trump/ Image Source-ANI X Handle
- पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।
- दोनों दिग्गज नेताओं के बीच करीब 35 मिनट रक बातचीत हुई।
- पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से कुछ बाते साफ़ तौर पर कही है।
नई दिल्ली: PM Modi Speaks With Donald Trump: पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बुधवार को फोन पर लंबी बातचीत की है। दोनों दिग्गज नेताओं के बीच करीब 35 मिनट रक बातचीत हुई और इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाक़ात G7 समिट के दौरान होनी थी, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप निजी कारणों से जल्द अमेरिका लौट गए थे। इसी कारण दोनों नेताओं की मुलाकात नहीं हो सकी थी। यही वजह है कि, दोनों नेताओं ने फोन पर बातचीत की।
पीएम मोदी ने इस बातचीत के दौरान आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का पक्ष रखा। पीएम मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव पर भी बात की। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से कुछ बाते साफ़ तौर पर कही है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस पूरी बातचीत की जानकारी दी है।
भारत ने न कभी मध्यस्थता स्वीकार की थी, न ही कभी करेगा: पीएम मोदी
PM Modi Speaks With Donald Trump: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से साफ कहा कि इस पूरी घटना के दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और अमेरिका की ओर से भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता को लेकर किसी भी स्तर पर बातचीत नहीं हुई। सैन्य कार्रवाई रोकने के बारे में बातचीत भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों सेनाओं के बीच स्थापित मौजूदा चैनलों के तहत सीधे हुई, यह पाकिस्तान के अनुरोध पर हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत ने न कभी मध्यस्थता स्वीकार की थी, न करता है और न ही कभी करेगा।"
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि क्या वे कनाडा से लौटते समय अमेरिका में रुकेंगे। पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा करने में असमर्थता जताई। दोनों नेताओं ने तय किया कि वे निकट भविष्य में मिलने की कोशिश करेंगे।"
#WATCH विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से साफ कहा कि इस पूरी घटना के दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और अमेरिका की ओर से भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता को लेकर किसी भी स्तर पर बातचीत नहीं हुई। सैन्य कार्रवाई रोकने के बारे में बातचीत भारत… pic.twitter.com/jlRYI97OMp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2025
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 'India has never accepted mediation and will never do so', PM Modi said a big thing to President Trump, you should also know here

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm