India Heatwave News: हीटवेव का ‘हॉट हब’ बना भारत! दुनिया के 20 में 19 शहर यहां, जानिए आखिर क्यों ऐसा हो रहा मौसम का मिजाज?
India Heatwave News: हीटवेव का ‘हॉट हब’ बना भारत! दुनिया के 20 में 19 शहर यहां, जानिए आखिर क्यों ऐसा हो रहा मौसम का मिजाज?
heatwave india/ image source: ibc24 archive
- अप्रैल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
- देश के कई शहरों में हीटवेव
- 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान
India Heatwave News: नई दिल्ली: अप्रैल का महीना शुरू होते ही देशभर में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह के 8 बजते-बजते ही तेज धूप लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर रही है। बिना टोपी या गमछे के बाहर निकलना अब मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि लू और हीटवेव ने आधे से ज्यादा भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। 21 अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के 20 सबसे गर्म शहरों में से 19 भारत में मौजूद हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच तापमान में और बढ़ोतरी होगी और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
extreme heat India April: क्या होता है हीटवेव? अच्छे से समझिए
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है, तो उसे हीटवेव कहा जाता है। इस दौरान चलने वाली गर्म हवाएं ‘लू’ का रूप ले लेती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होती हैं। इस समय बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ा है। खासतौर पर बिहार के भागलपुर, ओडिशा के तालचेर और पश्चिम बंगाल के आसनसोल में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। आमतौर पर मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है, लेकिन इस साल अप्रैल में ही पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
hottest cities in world India: मौसम वैज्ञानिकों ने क्या बताया ?
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अप्रैल में इस असामान्य गर्मी के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं। सबसे प्रमुख कारण ‘सोलर हीटिंग’ है, जिसमें सूर्य की तेज किरणें सीधे धरती की सतह को गर्म करती हैं। इस बार आसमान साफ रहने के कारण सूर्य की किरणों को कोई बाधा नहीं मिल रही है, जिससे जमीन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा हवाओं की दिशा और नमी की कमी भी गर्मी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और खुद को लू से बचाने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें, क्योंकि आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
शहबाज शरीफ ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने के लिए ट्रंप का आभार जताया
अलीगढ़ में निर्माणाधीन घर में मिला कारोबारी का शव, दो लोग हिरासत में लिये गये
दो साल के अंदर दूसरा मातृत्व अवकाश देने से मना नहीं किया जा सकता : अदालत
अन्नाद्रमुक और भाजपा ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में द्रमुक सरकार पर निशाना साधा
मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग की घटना के जांच के आदेश दिये
अगर अमेरिका के साथ युद्ध फिर से शुरू हुआ तो क्षेत्रीय तेल उद्योग को नष्ट कर देगा ईरान: कमांडर

Facebook


