कोविड-19 के बाद की दुनिया में कुशल कार्यबल के लिहाज से भारत फायदे की स्थिति में: मोदी

कोविड-19 के बाद की दुनिया में कुशल कार्यबल के लिहाज से भारत फायदे की स्थिति में: मोदी

कोविड-19 के बाद की दुनिया में कुशल कार्यबल के लिहाज से भारत फायदे की स्थिति में: मोदी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: December 8, 2020 10:40 am IST

हैदराबाद, आठ दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के बाद की दुनिया में चुनौतियों से पार पाना और उभरते प्रचलनों से कदमताल करना कारोबार जगत के लिए महत्वपूर्ण होगा। उनके मुताबिक, कुशल कार्यबल की भारी संख्या की वजह से भारत अन्य देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है।

Read More: चक्रवात के कारण मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, इतने दिनों तक नहीं पड़ेगी ठंड, बढ़ सकता है तापतान

डिजिटल माध्यम से हो रहे तीन दिवसीय द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (टीआइई) सम्मेलन में अपने लिखित संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने शासन और नीतियों में व्यापक सुधार के जरिए पिछले छह साल में एक नया जोश पैदा किया है और प्रौद्योगिकी के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रासंगिक बने रहने के उद्देश्य से उद्योग व कारोबार जगत के लिए कोविड-19 के बाद की दुनिया में चुनौतियों से निपटना और उभरते प्रचलनों तथा अवसरों के मुताबिक आगे बढ़ना बहुत महत्वपूर्ण होगा।’’

Read More: किसान आंदोलन का ट्रेनों पर असर, राजधानी से होकर जाने वाली 4 गाड़ियां रद्द

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में भारत अपने आप को फायदे की स्थिति में पाता है क्योंकि उसके पास एक बहुत बड़े कुशल कार्यबल के साथ जनसांख्यिकीय क्षमता भी मौजूद है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की दिशा में आगे बढ़ रहा है जिसमें विश्व कल्याण और पूर्ण एकीकरण की भावना समाहित है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की मेधा और उनके इरादों से पिछले कुछ सालों में देश में तेज गति से बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापक कदमों और एकीकृत दृष्टिकोण से उद्यम और नवाचार को एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र मिला है और इसने देश की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पंख दिए हैं।

Read More: अमेरिका तक फैली किसान आंदोलन की आग, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट कर वीडियो किया जारी

मोदी के मुताबिक, टीआइई जैसे सम्मेलनों से युवा देश की उद्यमशील ऊर्जा को मजबूती मिलती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उद्योग जगत के नेताओं, निवेशकों, नीति निर्धारकों और हितधारकों का यह सम्मेलन नवाचार, सहयोग और उद्यमिता का रोडमैप तैयार करेगा।

इस सम्मेलन का उद्घाटन मंगलवार की शाम को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना के उद्योग व सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्री के टी रामा राव और आंध्र प्रदेश के विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

पढ़ें- गोल्ड फिर 50 हजार के पार, जानिए आज का ताजा अपडेट


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.