भारत, इंडोनेशिया ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के संकल्प जताया

भारत, इंडोनेशिया ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के संकल्प जताया

भारत, इंडोनेशिया ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के संकल्प जताया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: June 10, 2021 12:34 pm IST

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) भारत और इंडोनेशिया ने बृहस्पतिवार को विभिन्न् क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के दौरान अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और इंडोनेशिया के विदेश मामलों के उप मंत्री महेंद्र सिरेगर के बीच हुई एक डिजिटल बैठक में यह समीक्षा की गई।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।”

उसने कहा कि दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय मुद्दों और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को लेकर भी चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “दोनों नेताओं ने भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजूबत करने को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की।”

मंत्रालय ने कहा कि मुरलीधरन ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में सहायता के लिये राहत सामग्री भेजने को लेकर इंडोनेशिया का शुक्रिया अदा भी किया।

बीते कुछ वर्षों के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा व सुरक्षा सहयोग बढ़ा है खासतौर पर नौवहन के क्षेत्र में।

इंडोनेशिया आसियान (दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन) का एक महत्वपूर्ण सदस्य है।

भाषा

प्रशांत माधव

माधव


लेखक के बारे में