‘इंडिया’ की सरकार बनने जा रही है : राजस्थान के कांग्रेस प्रमुख
‘इंडिया’ की सरकार बनने जा रही है : राजस्थान के कांग्रेस प्रमुख
जयपुर, चार जून (भाषा) लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना बीच कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को कहा कि देशभर के रुझानों से साफ है कि देश में विपक्षी दलों का समूह ‘इंडिया’ सरकार बना रहा है।
उन्होंने यहां मीडिया से कहा, ‘‘देश में ‘इंडिया’ की सरकार बन रही है… नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।’’
राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में मतगणना के रुझान पर उन्होंने कहा, ‘‘जनता का आर्शीवाद है..जनता ने मन बना लिया है। भाजपा झूठों की पार्टी है..जुमले देती है… ये झूठ बोलते हैं..।’’
डोटासरा ने कहा कि उन्होंने (जनता ने) अपनी गलती को सुधारा है और कांग्रेस पार्टी तथा ‘इंडिया’ को वोट देकर बहुमत के साथ लोकसभा में भेजेंगे।
भाषा कुंज पृथ्वी खारी
खारी

Facebook


