देश में कोरोना संक्रमण के 11,713 नए मामले सामने आए, 24 घंटे में 95 लोगों की मौत
देश में कोरोना संक्रमण के 11,713 नए मामले सामने आए, 24 घंटे में 95 लोगों की मौत
नई दिल्ली, छह फरवरी (भाषा)। भारत में कोविड-19 के 11,713 नए मामले सामने आने से शनिवार को देशभर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए, जबकि 1,05,10,796 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं, जिससे देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.19 प्रतिशत हो गई है।
ये भी पढ़ें- देशभर में आज किसानों का प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ में करीब 25 जगहों पर किसान
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,48,590 है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है।
सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आँकड़े के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए। देश में 24 घंटे की अवधि में इस बीमारी के कारण 95 लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,54,918 हो गई।
ये भी पढ़ें- प्रदषण नियमों का उल्लंघन करने को लेकर एनसीआर में एजेंसियों पर 2.56 ..
देश में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, शुक्रवार को 7,40,794 नमूनों की जांच होने के साथ ही देश में पांच फरवरी तक कुल 20,06,72,589 नमूनों की जांच हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- वर्दी का खौफ नहीं… रंगदारी वसूलने आए बदमाशों ने बस ऑपरेटर को मारी गोली, यात्रियों

Facebook


