भारत में कोविड-19 उप-स्वरूप जेएन.1 से संबंधित 2,083 मामले आए सामने: इन्साकॉग

भारत में कोविड-19 उप-स्वरूप जेएन.1 से संबंधित 2,083 मामले आए सामने: इन्साकॉग

भारत में कोविड-19 उप-स्वरूप जेएन.1 से संबंधित 2,083 मामले आए सामने: इन्साकॉग
Modified Date: January 29, 2024 / 06:43 pm IST
Published Date: January 29, 2024 6:43 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) देश भर में अब तक कोविड-19 उप-स्वरूप जेएन.1 और उससे संबंधित उपस्वरूपों के 2,083 मामले सामने आए हैं। इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इन्साकॉग) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इन्साकॉग के आंकडों के अनुसार, 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सार्स-कोव-2 अनुक्रम जेएन.1 के 814 जबकि इसके उप-वंश जेएन.1.1 के 943 मामलों में सामने आए हैं।

इसके मुताबिक, जेएन.1.11 के 244 मामलों सामने आए हैं जबकि बाकी मामले जेएन.1 की उप-वंशावली के सामने आए हैं।

पिछले महीने केंद्र ने देश में नए उपस्वरुप का पता चलने के बाद राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा था।

भाषा

योगेश प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में