भारत में कोविड-19 के 38 नये मामले सामने आए

भारत में कोविड-19 के 38 नये मामले सामने आए

भारत में कोविड-19 के 38 नये मामले सामने आए
Modified Date: October 4, 2023 / 02:45 pm IST
Published Date: October 4, 2023 2:45 pm IST

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 38 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 396 दर्ज की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,32,034 हो गई है। वहीं, देश में संक्रमितों की संख्या 4,49,98,954 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,66,524 हो गई है और स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

भाषा अभिषेक सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में