बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी संबंध चाहता है भारत : विदेश मंत्रालय

बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी संबंध चाहता है भारत : विदेश मंत्रालय

बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी संबंध चाहता है भारत : विदेश मंत्रालय
Modified Date: September 22, 2026 / 07:55 pm IST
Published Date: September 22, 2026 7:55 pm IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी संबंध चाहता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी पाक्षिक प्रेस वार्ता के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों की मौजूदा स्थिति से जुड़े कई सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की।

बांग्लादेश उन सात देशों में शामिल है, जो भारतीय वायुसेना की ओर से 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर आयोजित किए जाने वाले बहुपक्षीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ में हिस्सा लेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस अभ्यास में बांग्लादेशी वायुसेना की भागीदारी नयी दिल्ली और ढाका के बीच बेहतर होते रिश्तों का संकेत है, जायसवाल ने कहा, “हम बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी संबंध चाहते हैं।”

भाषा पारुल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में