Mehbooba Mufti : पाकिस्तान से तनाव कम करने के लिए भारत को पहला कदम उठाना चाहिए, महबूबा मुफ्ती ने कह दी बड़ी बात
Mehbooba Mufti on india pakistan war : मुफ्ती की यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर से बात करने और ‘दोनों पक्षों से तनाव …

Mehbooba Mufti on india pakistan war , image source: ani
- भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश
- भारत करे उपमहाद्वीप में अपनी नेतृत्वकारी भूमिका का इस्तेमाल
श्रीनगर: Mehbooba Mufti on india pakistan war पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि भारत को उपमहाद्वीप में अपनी नेतृत्वकारी भूमिका का इस्तेमाल करके पाकिस्तान के साथ तनाव कम करने के लिए पहला कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए मजबूती से खड़े होने और यह प्रदर्शित करने का क्षण है कि उसकी असली ताकत उसकी ‘सॉफ्ट पावर’ और शांति के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है।
मुफ्ती की यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर से बात करने और 'दोनों पक्षों से तनाव कम करने के तरीके खोजने का आग्रह करने के बाद आई है।'
मुफ्ती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'भले ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने शुरू में कहा था कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव में एक निश्चित बिंदु से आगे हस्तक्षेप नहीं करेगा, लेकिन स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अब पाकिस्तानी सेना प्रमुख से संपर्क करके तनाव कम करने का आग्रह किया है।'
भारत को तनाव कम करने के लिए पहला कदम उठाना चाहिए
उन्होंने कहा कि 'असंगत' अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर निर्भर रहने के बजाय, भारत को तनाव कम करने के लिए पहला कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और अब एक उभरती हुई शक्ति/तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला, सबसे अधिक आबादी वाला देश भी है, इसलिए उसे ढुलमुल अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।”
मुफ्ती ने कहा, 'इसके बजाय, भारत को उपमहाद्वीप में अपनी नेतृत्वकारी भूमिका का इस्तेमाल करके तनाव कम करने के लिए पहला कदम उठाना चाहिए।' मुफ्ती ने कहा, 'दुनिया हमें देख रही है। यह भारत के लिए मजबूती से खड़े होने और यह प्रदर्शित करने का समय है कि उसकी असली ताकत परमाणु हथियारों में नहीं, बल्कि उसकी ‘सॉफ्ट पावर’ और शांति के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है।'
read more: सरकार ने मीडिया चैनलों से अपने कार्यक्रमों में सायरन की आवाज का इस्तेमाल नहीं करने को कहा
read more: एससी/एसटी अत्याचार हेल्पलाइन पर 2021 से 6.5 लाख से अधिक कॉल आईं, उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: India should take first step to de-escalate tensions with Pakistan: Mehbooba Mufti

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm