trade deal/ image source: MichaelKugelman x handle
नई दिल्ली: भारत के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई। दरअसल, US India Trade Deal अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत पर टैरिफ कम कर दिया है। भारत पर लगाए जाने वाले 25% टैरिफ को घटाकर 18% किया। अब भारत और अमेरिका के बीच केवल 18 फीसदी टैरिफ है। इस बात का ऐलान खुद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसपर खुशई जताई है। बताते चलें कि भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ बीते 27 अगस्त से लागू है। वहीं, अब ट्रेड डील को लेकर व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक पोस्ट किया है। विस्तार से बताते हैं व्हाइट हाउस ने क्या कहा
व्हाइट हाउस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक पोस्ट किया और लिखा भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती मिलने जा रही है। व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दोनों देश आपसी रूप से फायदेमंद व्यापार समझौते पर सहमत हो गए हैं। इस घोषणा को वैश्विक व्यापार और कूटनीतिक रिश्तों के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
व्हाइट हाउस के अनुसार, इस डील में अतिरिक्त बाजार पहुंच (Additional Market Access) से जुड़ी अहम प्रतिबद्धताएं शामिल होंगी। इसका मतलब यह है कि दोनों देशों के व्यवसायों को एक-दूसरे के बाजारों में अधिक अवसर मिलेंगे, जिससे निर्यात-आयात को बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता खास तौर पर मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएं खोलेगा।
पोस्ट में यह भी कहा गया कि यह डील मजबूत और भरोसेमंद सप्लाई चेन को समर्थन देगी। व्हाइट हाउस ने इस समझौते को दोनों देशों के बीच एक अंतरिम (Interim) समझौता बताया है, जिसे एक मील का पत्थर माना जा रहा है। बयान के अनुसार, यह समझौता भारत और अमेरिका की आपसी और संतुलित व्यापार के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
बीते दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक सुरक्षा और सैन्य शक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया। वाशिंगटन डीसी में दिए गए अपने ताजा बयान में ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दुनिया भर में कई संभावित परमाणु युद्धों को रोकने में अहम भूमिका निभाई है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आज भी दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है और उनकी नीतियों की वजह से वैश्विक स्तर पर संतुलन बना हुआ है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान अमेरिकी सेना का “पूर्ण पुनर्निर्माण” किया गया। उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने राष्ट्रपति पद संभाला था, तब अमेरिकी सेना कमजोर स्थिति में थी, लेकिन उनकी सरकार ने सेना को फिर से मजबूत, आधुनिक और अत्याधुनिक बनाया। ट्रंप के अनुसार, सेना के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया अब भी जारी है और इसमें लगातार नए युद्धपोत, उन्नत हथियार प्रणालियां और आधुनिक तकनीक जोड़ी जा रही हैं।
अपने बयान में ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु टकराव को रोकने में भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव का भी जिक्र किया और कहा कि उनके प्रयासों से वहां भी हालात को परमाणु युद्ध तक पहुंचने से रोका गया। ट्रंप का कहना था कि अगर समय रहते कड़े फैसले और कूटनीतिक दबाव न बनाए जाते, तो दुनिया एक बड़े संकट की ओर बढ़ सकती थी।