Mardaani 3 Box Office Collection: बॉर्डर 2 के सामने सीना तान के खड़ी है रानी की ‘मर्दानी 3’, जानें अब तक की कमाई
Mardaani 3 Box Office Collection: बॉलीवुड डीवा रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।
Mardaani 3 Box Office Collection/Image Credit: IBC24.in
- ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।
- एक बार फिर रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही है।
- इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी कर रही है।
Mardaani 3 Box Office Collection: मुंबई: बॉलीवुड डीवा रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। ‘मर्दानी 3’ क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसकी शुरुआत 2014 में ‘मर्दानी’ से हुई थी और 2019 में ‘मर्दानी 2’ के साथ जारी रही थी। (Mardaani 3 Box Office Collection) इस फिल्म में एक बार फिर रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही है और उन्होंने दमदार परफॉर्मेंस दी है। इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी कर रही है। ‘बॉर्डर 2’ के तूफान के आगे भी ‘मर्दानी 3’ पूरा दमखम दिखा रही है। फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी और ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई की थी।
बॉर्डर 2 सामने टिकी रानी की मर्दानी 3
Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की रफ्तार सोमवार को थोड़ी धीमी रही। हालांकि, ‘बॉर्डर 2’ जैसी बड़ी फिल्म से मुकाबला कर (Mardaani 3 Box Office Collection) रही इस क्राइम थ्रिलर की कमाई के आंकड़े बिल्कुल भी निराशाजनक नहीं हैं। एक ठीक-ठाक ओपनिंग वीकेंड के बाद, फिल्म को सोमवार के मुश्किल टेस्ट का सामना करना पड़ा, और नतीजे ठीक-ठाक रहे हैं।
‘मर्दानी 3’ की अब तक की कमाई?
Mardaani 3 Box Office Collection: ‘मर्दानी 3’ ने फ्रेंचाइजी में सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की थी और , पहले दिन 4 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं शनिवार को फिल्म में 50 परसेंट की ज़बरदस्त बढ़ोतरी देखी गई और इसने 6 करोड़ रुपए कमाए। वहीं तीसरे दिन, रानी मुखर्जी के इस कॉप ड्रामा ने एक बार फिर थोड़ी ग्रोथ दिखाई, 7.25 करोड़ रुपये और जोड़े और भारतीय बॉक्स ऑफिस (Mardaani 3 Box Office Collection) पर अपने ओपनिंग वीकेंड का कुल कलेक्शन 17.25 करोड़ रुपए नेट कर लिया। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ की 4 दिनों की कुल कमाई अब 19.65 करोड़ रुपए हो गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- इतिहास! महज 48 घंटे में 13% उछला ये स्टॉक, 4185 करोड़ का मुनाफा और डिविडेंड के ऐलान से निवेशकों की चमकी किस्मत!
- Rapido Driver Rape Girl: रैपिडो की राइड लड़की को पड़ गया भारी, कपड़े दिलाने के नाम ड्राइवर ने उतारे कपड़े, फिर…
- Rajim Violence CCTV Video: गरियाबंद के दुधकैयां गांव में हिंसा का CCTV आया सामने, आक्रोशित ग्रामीण बढ़ते जा रहे थे… फिर… गांव में कर्फ्यू जैसे हालात

Facebook


