देश में पांचवीं बार एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगे, स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने दी बधाई

Ads

देश में सोमवार को कोविड रोधी टीकों की एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गईं जिसके बाद देश में अबतक 86 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

  •  
  • Publish Date - September 27, 2021 / 11:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

नयी दिल्ली।  देश में सोमवार को कोविड रोधी टीकों की एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गईं जिसके बाद देश में अबतक 86 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली 2020 दंगे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- पूर्व नियोजित साजिश थी, पल भर का आवेश नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर कहा, “ राष्ट्र को बधाई, क्योंकि हमने एक बार फिर से टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक लगाई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पांचवीं बार (एक दिन में) एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाईं।”

भारत में दैनिक आधार पर टीके की खुराक लगाने की संख्या ने 27 अगस्त को पहली बार एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

मंत्रालय ने कहा कि सोमवार के लिए दैनिक टीकाकरण आंकड़ा देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें : दिखेगा चक्रवाती तूफान गुलाब का असर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

इसने कहा कि टीकाकरण अभियान की नियमित निगरानी एवं समीक्षा उच्चतम स्तर पर की जा रही है।