भारत को अमेरिका से मिलेगा 22 सी गार्डियन ड्रोन, सीमाओं पर रहेगी नज़र

Ads

भारत को अमेरिका से मिलेगा 22 सी गार्डियन ड्रोन, सीमाओं पर रहेगी नज़र

  •  
  • Publish Date - August 19, 2017 / 01:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

 

भारत और अमेरिका के बीच 22 सी गार्डियन ड्रोन को लेकर समझौता हुआ है. भारत को अमेरिका 22 सी गार्डियन ड्रोन विमान बेचेगा। इन विमानों की अनुमानित कीमत करीब 2 बिलियन डॉलर है। इस डील में शामिल रहे एक अमेरिकी एग्जीक्यूटिव के अनुसार इससे न सिर्फ दोनों देशों के संबंधों में मजबूती आएगी, बल्कि अमेरिका में कम से कम 2000 लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। जबकि सैंकड़ों अन्य लोगों को भी रोजगार मिलने में मदद मिलेगी। 

अमेरिका और इंटरनेशनल स्ट्रैटजिक डेवलपमेंट, जनरल एटॉमिक्स के चीफ एग्जीक्यूटिव विवेक लाल ने कहा, ‘इसे भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की मजबूती की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जाना चाहिए।’ यह बात उन्होंने शुक्रवार को एटलांटिंक काउंसिल में कही। इससे पहले सीनेटर जॉन कोर्नेन ने भी ड्रोन सौदे को दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत बनाने वाला करार दिया था।

ड्रोन सौदे की घोषणा इसी साल जून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस समय की थी, जब पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। इन ड्रोन का निर्माण जनरल अटॉमिक्स करता है और विवेक लाल ने बताया कि अमेरिका ने इस तरह का सौदा पहली बार किसी गैर नाटो देश के साथ किया है।