भारत अफगानिस्तान पर आयोजित होने वाले ‘मास्को फॉर्मेट’ में 20 अक्टूबर को भाग लेगा

भारत अफगानिस्तान पर आयोजित होने वाले ‘मास्को फॉर्मेट’ में 20 अक्टूबर को भाग लेगा

भारत अफगानिस्तान पर आयोजित होने वाले ‘मास्को फॉर्मेट’ में 20 अक्टूबर को भाग लेगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: October 14, 2021 10:55 pm IST

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को अफगानिस्तान पर चर्चा के लिए ‘मास्को फॉर्मेट’ में सम्मिलित होने का न्योता मिला है और वह 20 अक्टूबर को होने वाली बातचीत में शामिल होगा। अगस्त में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद यह पहला ‘मास्को फॉर्मेट’ सम्मेलन होगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “हमें अफगानिस्तान पर 20 अक्टूबर को होने वाले मास्को फॉर्मेट के लिए न्योता मिला है। हम इसमें शामिल होंगे।”

उन्होंने कहा, “मैं इसकी पुष्टि नहीं कर सकता कि कौन शामिल होगा लेकिन इसकी संभावना है कि संयुक्त सचिव स्तर का कोई अधिकारी इसमें भाग लेगा।” अफगान मुद्दों पर रूस 2017 से मास्को फॉर्मेट का आयोजन करता रहा है।

भाषा यश रंजन

रंजन


लेखक के बारे में