वायनाड में भूस्खलन के बाद बचाव, राहत कार्य प्रभावी ढंग से किया गया: मुख्यमंत्री सतीशन

वायनाड में भूस्खलन के बाद बचाव, राहत कार्य प्रभावी ढंग से किया गया: मुख्यमंत्री सतीशन

वायनाड में भूस्खलन के बाद बचाव, राहत कार्य प्रभावी ढंग से किया गया: मुख्यमंत्री सतीशन
Modified Date: July 15, 2026 / 05:39 pm IST
Published Date: July 15, 2026 5:39 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 15 जुलाई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बुधवार को कहा कि हाल ही में वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद राज्य सरकार ने बचाव, राहत एवं पुनर्वास का काम प्रभावी ढंग से किया।

उन्होंने मंत्रियों और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों की भी सराहना की।

सतीशन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि आपदा के बाद सरकार की ओर से किए जाने वाले सभी काम प्रभावी ढंग से पूरे किए गए।

उन्होंने वायनाड भूस्खलन के बाद वहां किए गए कार्यों के लिए राजस्व मंत्री एपी अनिल कुमार और कृषि मंत्री टी सिद्दीक की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई आपदाओं में कुछ समय बाद तलाश अभियान बंद कर दिया जाता था लेकिन वायनाड में सभी आठ शव बरामद होने तक अधिकारियों ने अभियान जारी रखा।

उन्होंने कहा कि भूस्खलन के दौरान जान गंवाने वाले राज्य के बाहर के लोगों के परिजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

सतीशन ने कहा कि सरकार ने विशेष विमान की व्यवस्था सहित शवों को उनके पैतृक स्थानों तक ले जाने का भी इंतजाम किया।

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में पुनर्वास का काम शुरू कर दिया गया है और चिन्हित खतरे वाले इलाकों में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रियों ने कोंकण रेलवे और उसकी सहयोगी कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि सरकार ने संबंधित कंपनी के साथ एक समझौता भी किया है, जिसके तहत राज्य सरकार की ओर से घोषित मुआवजे के अलावा कंपनी भी पीड़ितों को अतिरिक्त मुआवजा देगी।

सतीशन ने कहा, “मंत्रियों और जिला प्रशासन के नेतृत्व में ये सभी काम प्रभावी ढंग से किए गए।”

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा भूस्खलन स्थल पर क्यों नहीं गए, सतीशन ने कहा कि दोनों नेता राज्य से बाहर थे, इसलिए वे वायनाड नहीं आ सके।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में