भारत और ब्रिटेन के अधिकारी मंगलवार को दिल्ली में मादक पदार्थों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे

Ads

भारत और ब्रिटेन के अधिकारी मंगलवार को दिल्ली में मादक पदार्थों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 10:40 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 10:40 PM IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) ब्रिटेन और भारत के अधिकारी मंगलवार को मादक पदार्थों से जुड़ी चुनौतियों पर ‘व्यापक विचार-विमर्श’ करेंगे। यह चर्चा स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम और वैश्विक समझौतों के उद्देश्यों के अनुरूप होगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महान्यायवादी आर. वेंकटरमणी मंगलवार को इस दो दिवसीय भारत-ब्रिटेन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। उद्घाटन सत्र को ब्रिटिश उच्चायोग के प्रभारी अधिकारी बेन मेलर और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के महानिदेशक अनुराग गर्ग भी संबोधित करेंगे।

यह कार्यक्रम ब्रिटेन सरकार और राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू), दिल्ली परिसर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सिंथेटिक मादक पदार्थों, साइबर माध्यम से होने वाली तस्करी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उभरते मादक पदार्थ संबंधी खतरों से निपटने के उपायों को मजबूत करना है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

ताजा खबर