Indian Railways New Timetable: अब सफर होगा और भी आसान, सरकार ने 122 नई ट्रेन चलाने का किया ऐलान, एक क्लिक पर जानिए टाइम टेबल
Indian Railways New Timetable: भारतीय रेलवे ने नई समय सारिणी के तहत बड़ा कदम उठाते हुए न सिर्फ ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है, बल्कि सैकड़ों ट्रेनों की रफ्तार भी तेज …

indian railway news time table
- नई समय सारिणी से तेज सफर
- 122 नई ट्रेनों की शुरुआत
- 28 नई वंदे भारत जोड़ी गई
नई दिल्ली: देशभर के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने Indian Railways New Timetable के तहत बड़ा कदम उठाते हुए न सिर्फ ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है, बल्कि सैकड़ों ट्रेनों की रफ्तार भी तेज कर दी है। अलग-अलग रेलवे जोनों में नई ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं, कई ट्रेनों का विस्तार किया गया है और बड़ी संख्या में ट्रेनों के यात्रा समय में कटौती की गई है। इससे यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बेहतर और भरोसेमंद कनेक्टिविटी भी मिलेगी।
Indian Railway New Timetable: नई समय सारिणी से तेज सफर
Indian Railways New Timetable के मुताबिक TAG-2026 का मकसद यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देना है। इसके तहत नई ट्रेन सेवाएं, मौजूदा ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाना, विस्तार करना और कई ट्रेनों को सुपरफास्ट कैटेगरी में शामिल किया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव देशभर में रेल नेटवर्क को और मजबूत बनाएगा।
Railway New Timetable: जोनों में क्या-क्या बदला?
Indian Railways New Timetable के मुताबिक मध्य रेलवे जोन में 4 नई ट्रेनें शुरू की गई हैं, 6 ट्रेनों का विस्तार हुआ है और 30 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई है। पूर्वी तट रेलवे में 4 नई ट्रेनें और 3 ट्रेनों की गति बढ़ाई गई। पूर्वी मध्य रेलवे में बड़ा विस्तार देखने को मिला है, जहां 20 नई ट्रेनें, 20 ट्रेनों का विस्तार और 12 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई गई है।
New Timetable: पूर्वी रेलवे जोन में 6 नई ट्रेनें शुरू
Indian Railways New Timetable के मुताबिक पूर्वी रेलवे जोन में 6 नई ट्रेनें शुरू हुई हैं, 4 ट्रेनों का विस्तार और 32 ट्रेनों की स्पीड बढ़ी है। उत्तर मध्य रेलवे ने 2 नई ट्रेनें शुरू की हैं और 4 ट्रेनों का विस्तार किया है। उत्तर पूर्वी रेलवे में 8 नई ट्रेनें और 12 ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है, जबकि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 10 नई ट्रेनें और 36 ट्रेनों की स्पीड बढ़ी है।
Indian Railways New Timetable के मुताबिक उत्तरी रेलवे जोन में 20 नई ट्रेनें, 10 ट्रेनों का विस्तार और 24 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई गई है। उत्तर पश्चिमी रेलवे में 12 नई ट्रेनें शुरू हुई हैं और 89 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई, साथ ही कुछ ट्रेनों की आवृत्ति भी बढ़ी है। दक्षिणी रेलवे में 6 नई ट्रेनें, 2 ट्रेनें सुपरफास्ट में बदली गईं और 75 ट्रेनों की गति बढ़ी है। दक्षिण पश्चिम रेलवे में सबसे बड़ा बदलाव हुआ, जहां 8 नई ट्रेनें और 117 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई। पश्चिम मध्य रेलवे में 8 नई ट्रेनें और 27 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी, जबकि पश्चिमी रेलवे में 10 नई ट्रेनें और 80 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई है।
Railway News: वंदे भारत और अमृत भारत की सौगात
Indian Railways New Timetable के मुताबिक कुल 122 नई ट्रेनों में अमृत भारत, मेल-एक्सप्रेस, हमसफर, जनशताब्दी, नमो भारत रैपिड रेल और राजधानी ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही 28 नई वंदे भारत ट्रेनें भी जोड़ी गई हैं। रेलवे के अनुसार, TAG-2026 के तहत कई ट्रेनों का समय 5 से 15 मिनट तक घटाया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों में 30 से 60 मिनट या उससे अधिक की बचत हुई है। कुल मिलाकर, यह बदलाव रेल यात्रियों के लिए तेज, आरामदायक और समय बचाने वाला साबित होने वाला है। नई समय सारिणी आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Travel will now be easier, the government has announced the running of 122 new trains in these states, know the timetable with one click.

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm