नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) सरकार ने बुधवार को संसद को बताया कि भारत का चीन से दूरसंचार उपकरणों का आयात 2023-24 में बढ़कर लगभग 59,500 करोड़ रुपये हो गया।
संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने लोकसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए, सरकार ने सार्वजनिक खरीद आदेश जारी किया है, जिसके तहत सरकारी खरीद में उन वस्तुओं और सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो न्यूनतम घरेलू मूल्यवर्धन मानदंडों को पूरा करती हैं।
उन्होंने दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पादों के लिए उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना और बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण (एलएसईएम) योजना का भी उल्लेख किया।
भाषा सुभाष अविनाश
अविनाश