India Population Census 2027 || Image- IBC24 News File
India Population Census 2027: नई दिल्ली: भारत के इतिहास में एक डिजिटल क्रांति की शुरुआत हो रही है। 1 अप्रैल 2026 से देश में जनगणना 2027 के पहले चरण का बिगुल फूंक दिया गया है। 140 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाला भारत अब कागजों पर नहीं, बल्कि मोबाइल ऐप पर गिना जाएगा, ये दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना है, जो आपके और हमारे भविष्य की नींव रखेगी।
भारत की 16वीं और आजादी के बाद की 8वीं जनगणना का अंदाज इस बार बिल्कुल जुदा है। (India Population Census 2027) करीब 11,718 करोड़ रुपये के बजट के साथ शुरू हुआ ये महाभियान पूरी तरह से हाई-टेक है। अब न तो फॉर्म भरने की झंझट है और न ही लंबी पूछताछ का इंतजार, 30 लाख कर्मचारी अपने हाथों में टैबलेट और मोबाइल लेकर आपके दरवाज़े पर दस्तक देंगे, लेकिन उससे पहले सरकार ने आपको दी है एक बड़ी शक्ति।
India Population Census 2027: ‘सेल्फ-इन्यूमरेशन’ यानी खुद की गणना खुद करें, अब आप घर बैठे 16 भाषाओं में उपलब्ध पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। बस मोबाइल से लॉगिन कीजिए, जानकारी भरिए और हासिल कीजिए अपनी ‘यूनिक आईडी। जब जनगणना कर्मचारी आए, तो बस यह आईडी दिखा दीजिए और आपका काम हो गया।
पहले चरण में आपके घर और सुविधाओं की परख होगी। घर की बनावट से लेकर (India Population Census 2027) पीने के पानी, बिजली, शौचालय और आपके पास मौजूद गाड़ी या इंटरनेट जैसे संसाधनों का ब्यौरा लिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य साफ है, हर आंकड़े को डिजिटल सर्वर पर तुरंत पहुंचाना ताकि भविष्य की योजनाएं सटीक और तेजी से बन सकें।
India Population Census 2027: काम शुरू हो चुका है, लेकिन राज्यों के अनुसार तारीखें अलग हैं। (India Population Census 2027) दिल्ली और कर्नाटक में 16 अप्रैल से, तो मध्य प्रदेश और हरियाणा में 1 मई से टीमें मैदान में उतरेंगी, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के लिए मौसम के हिसाब से खास इंतजाम हैं और याद रखिये, असली गिनती और जाति आधारित गणना फरवरी 2027 में होगी, जिसका मुख्य आधार 1 मार्च 2027 की आधी रात होगी।
तो तैयार हो जाइए भारत के इस नए स्वरूप का हिस्सा बनने के लिए। अपनी जानकारी सही दें, क्योंकि आपका एक सही डेटा देश की तरक्की की नई इबारत लिखेगा।
इन्हे भी पढ़ें:-