ब्रिटेन की विधि फर्म ने बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना के अभियोजन को चुनौती दी

Ads

ब्रिटेन की विधि फर्म ने बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना के अभियोजन को चुनौती दी

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 01:12 AM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 01:12 AM IST

ढाका, एक अप्रैल (भाषा) ब्रिटेन की एक प्रमुख विधि फर्म ने बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को ‘अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी’ मुकदमे में मृत्युदंड सुनाये को लेकर नोटिस भेजकर बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण की निष्पक्षता व वैधता को चुनौती दी है।

सूत्रों के अनुसार, लंदन स्थित ‘किंग्सले नैपले’ ने मंगलवार को हसीना की ओर से विशेष न्यायाधिकरण को नोटिस भेजा।

नोटिस में अगले दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है और मुकदमे को ‘अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी’ बताया गया है।

विधि फर्म ने आरोप लगाया कि 78 वर्षीय हसीना की अनुपस्थिति में राजनीतिक रूप से प्रतिकूल माहौल में मुकदमा चलाया गया और मोहम्मद यूनुस की तत्कालीन अंतरिम सरकार के कार्यकारी आदेश के तहत पार्टी पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया।

नोटिस के मुताबिक, “शेख हसीना पर उनकी अनुपस्थिति में गंभीर अपराधों के लिए मुकदमा चलाया गया और सजा सुनाई गई, जो अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।”

भाषा जितेंद्र अमित

अमित