एटा जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत

एटा जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत

एटा जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत
Modified Date: February 21, 2026 / 06:13 pm IST
Published Date: February 21, 2026 6:13 pm IST

एटा (उप्र), 21 फरवरी (भाषा) एटा जिला कारागार में एक सजायाफ्ता बंदी की शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन ने यह जानकारी दी।

जेल अधिकारियों के अनुसार, मृतक बंदी की पहचान जितेन्द्र उर्फ भूरा (53) निवासी ग्राम बिजौरी, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है।

जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदी को शनिवार सुबह अचानक बायीं तरफ सीने में तेज दर्द और उच्च रक्तचाप की शिकायत हुई।

उन्होंने बताया कि हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहां से उसे सुबह करीब 10:35 बजे अवन्ति बाई स्वशासी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जेल अधीक्षक ने बताया कि जितेंद्र हत्या समेत कई गंभीर मामलों में निरुद्ध था। उन्होंने बताया कि वह हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

भाषा सं आनन्द शफीक

शफीक


लेखक के बारे में