नवोन्मेष और आविष्कार की बुनियाद है उत्साही विचार, इसे नजरअंदाज न करें : के सिवन

Ads

नवोन्मेष और आविष्कार की बुनियाद है उत्साही विचार, इसे नजरअंदाज न करें : के सिवन

  •  
  • Publish Date - December 19, 2020 / 08:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

जमशेदपुर, 19 दिसंबर (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने शनिवार को कहा कि उत्साही विचार नवोन्मेष और आविष्कार की बुनियाद है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

सिवन आज वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के दसवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

संस्थान के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सिवन ने कहा कि आज देश कई समस्याओं से जूझ रहा है। इन समस्याओं के तकनीकी समाधान में आप सहायक हो सकते हैं।

उन्होंने छात्रों से कहा कि उत्साही विचार नवोन्मेष और आविष्कार की बुनियाद है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

भाषा सं इन्दु

शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल