ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया ड्रॉ खेलकर नॉकआउट में, ईरान बाहर

Ads

ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया ड्रॉ खेलकर नॉकआउट में, ईरान बाहर

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 11:20 AM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 11:20 AM IST

कनसास सिटी, 28 जून (एपी) ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया दोनों ने एक रोमांचक मुकाबले में इंजरी टाइम में गोल करके ग्रुप जे का अपना आखिरी मैच 3-3 से ड्रॉ खेला और विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट राउंड में जगह बनाई जिससे ईरान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

इस मैच का अंत बेहद रोमांचक रहा जिसमें एक समय ईरान की अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद बन गई थी लेकिन अमेरिका के साथ युद्ध के कारण यात्रा प्रतिबंधों से जुड़ी समस्याएं झेलने वाले इस एशियाई देश की टीम को अब स्वदेश लौटना होगा।

मैच के आखिरी मिनटों में स्कोर 2-2 से बराबर था। तभी अल्जीरिया के रियाद महरेज़ ने स्टॉपेज टाइम में अपना दूसरा गोल दाग दिया। इससे ऑस्ट्रिया टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गया, लेकिन कुछ ही क्षणों बाद सासा कलाज्डिक ने बराबरी का गोल दागकर टीम की विश्व कप की उम्मीदों को जीवंत रखा।

मार्को अर्नौटोविक (28वें) और मार्सेल सबित्जर (55वें) ने भी ऑस्ट्रिया के लिए गोल किए। ऑस्ट्रिया ग्रुप जे में अर्जेंटीना के बाद दूसरे स्थान पर रहा और 1982 के बाद पहली बार क्वालीफाई करने में सफल रहा। अब उसे बृहस्पतिवार को लॉस एंजिलिस में यूरोपीय चैंपियन स्पेन से मुकाबला करने का मौका मिलेगा।

महरेज (60वें और इंजरी टाइम के तीसरे मिनट) के अलावा रफिक बेलघाली (45वें) ने भी अल्जीरिया के लिए गोल किया, जो अफ्रीका की 10 टीमों में से आगे बढ़ने वाली नौवीं टीम बन गई। अल्जीरिया ने ग्रुप में तीसरा स्थान हासिल किया और राउंड ऑफ 32 में उसका सामना बृहस्पतिवार को स्विट्जरलैंड से होगा।

अगर ऑस्ट्रिया या अल्जीरिया कोई भी टीम इस मैच में जीत जाती तो ईरान तीसरे नंबर पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ आठ टीम में जगह बनाकर अगले दौर में पहुंच जाता। लेकिन जब कला ज्डिक ने अंतिम समय में गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया, तो ईरान का विश्व कप में उथल-पुथल से भरा सफर समाप्त हो गया।

एपी

पंत

पंत