INS Tamal: भारतीय नौसेना की ताकत में होगा और इजाफा, आज समंदर में उतरेगा युद्धपोत ‘तमाल’.. जानिए क्या है खासियत
INS Tamal: भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा करेगा युद्धपोत ‘तमाल’.. आज उतरेगा समंदर में, जानिए क्या है खासियत

INS Tamal | Image Credit: @IndiannavyMedia
- आज समंदर में उतरेगा नौसेना का घातक योद्धा INS ‘तमाल’
- रूस में तैयार हुआ 3,900 टन वजनी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तमाल
- आज INS तमाल का रूस में होगा कमीशन
INS Tamal: नई दिल्ली। आज भारतीय नौसेना में अत्याधुनिक युद्धपोत ‘तमाल’ शामिल होने जा रहा है। रूस के कालिनिनग्राद शहर में बना नया स्टेल्थ युद्धपोत INS ‘तमाल’ आज शाम भारतीय नौसेना में आधिकारिक तौर पर शामिल किया जाएगा। बता दें कि, यह वो आखिरी युद्धपोत है, जिसे भारत ने विदेशी जमीन पर बनवाया है। इसके बाद सभी युद्धपोत देश में ही बनेंगे।
भारतीय नौसेना की ताकत में होगा इजाफा
बता दें कि INS ‘तमाल’ को नौसेना के पश्चिमी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जे. सिंह की मौजूदगी में कमीशन किया जाएगा। इस मौके पर भारत और रूस के कई रक्षा अधिकारी मौजूद रहेंगे। INS ‘तमाल’ नौसेना के बेड़े का हिस्सा बनेगा, जिससे भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होगा।
INS ‘तमाल’ की क्या खासियत है?
इंद्र के पौराणिक तलवार का नाम है ‘तमाल’
इस युद्धपोत की खास बात इसका नाम और प्रतीक है। ‘तमाल’, इंद्र के पौराणिक तलवार का नाम है, और इसकी प्रतीकात्मक पहचान ‘जाम्बवन्त’ व रूसी भालू से प्रेरित ‘ग्रेट बेयर्स’ है। तमाल भारतीय और रूसी सहयोग का प्रतीक है और इसका आदर्श वाक्य ‘सर्वदा सर्वत्र विजय’ इसके जज्बे को दर्शाता है। बता दें कि, 200 से ज्यादा भारतीय नौसैनिकों को इस युद्धपोत के संचालन और तकनीकी प्रणाली के लिए रूस में ट्रेनिंग दी गई है। वे तमाल की समुद्री ट्रायल्स में भी हिस्सा ले चुके हैं।
रूस से मिला आठवां दूसरा युद्धपोत है INS ‘तमाल’
तमाल रूस से मिला आठवां और तुशील क्लास का दूसरा युद्धपोत है। यह 2016 में हुए भारत-रूस रक्षा समझौते का हिस्सा है, जिसके तहत चार तलवार-क्लास स्टील्थ फ्रिगेट बनाए जा रहे हैं। इनमें से दो रूस के यंतर शिपयार्ड में और दो भारत के गोवा शिपयार्ड में बन रहे हैं। तमाल को रूस के यंतर शिपयार्ड में भारतीय विशेषज्ञों की निगरानी में तैयार किया गया है। इसमें 26% स्वदेशी तकनीक शामिल है।
ब्रह्मोस मिसाइल से लैस है INS ‘तमाल’
INS ‘तमाल’ जहाज 30 नॉट्स (55kmph) से ज्यादा की रफ्तार से चल सकता है और समुद्र के भीतर से लेकर हवा तक हमला करने की क्षमता रखता है। INS तमाल ब्रह्मोस मिसाइल से लैस है और रडार की पकड़ में भी नहीं आएगा। इसे नौसेना के पश्चिमी बेड़े में शामिल किया जाएगा। जहां ये अरब-हिंद सागर में तैनात होगा और पाकिस्तानी सीमा की निगरानी करेगा।
Forged for Power; Built for Precision. ⚓️🇮🇳
Get ready to witness the rise of a new sentinel 🌊#INSTamal - the latest frigate, forged with stealth 🛡️, strength 💪 & next-gen tech.
Coming Soon
🗓️ 01 July 2025#IndianNavy #CombatReady@IndianNavy @IN_WNC @IN_HQENC @IN_HQSNC pic.twitter.com/fDrQWspSVJ— IN (@IndiannavyMedia) June 24, 2025
Web Title: INS Tamal

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm