रमन ने स्कूली छात्रों के साथ किया योग,शिवराज बोले- योग की बदौलत 18 घंटे परिश्रम कर पाता हूं
रमन ने स्कूली छात्रों के साथ किया योग,शिवराज बोले- योग की बदौलत 18 घंटे परिश्रम कर पाता हूं
रायपुर। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर दुनियाभर में लोग अच्छी सेहत और तनाव मुक्त जिंदगी के लिए योग कर रहे है। देशभर में करीब 5 हजार कार्यक्रम आयोजित हो रहे है।
ये भी पढ़ें- भूपेश बघेल पर बरसी ऋचा जोगी कहा- शराब बेचते हैं स्थानीय विधायक
भारत में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कमान संभाली और सुबह सुबह देहरादून के एफआरई कैंपस में पहुंचकर योगाभ्यास किया। तो वहीं स्वामी रामदेव ने भी राजस्थान के कोटा से देश को योग के लिए प्रेरित किया।
#WATCH: PM Modi leads #InternationalYogaDay2018 celebrations at Forest Research Institute in Dehradun, Uttarakhand. https://t.co/Egy1o14OBD
— ANI (@ANI) June 21, 2018
इधर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने भी योग दिवस मनाया और अभ्यास किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि योग मन और शरीर को जोड़ने का काम करता है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है। कि योग मैं से हम की यात्रा है। यह संतुलन, शांति का वादा करता है। ध्यान केन्द्रित करने में मदद करता है और बहुत ताकत देता है।
On the fourth edition of International Yoga Day, Prime Minister Narendra Modi asserted that yoga has become one of the unifying forces of the world
Read @ANI Story | https://t.co/mrJxJ9iBIF pic.twitter.com/6KdMj8UaTp
— ANI Digital (@ani_digital) June 21, 2018
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में योग दिवस पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की बात करें। तो यहां की राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय सामूहिक योग प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ें-विधायक और समर्थकों को पहले दौड़ा-दौड़ा कर पीटा फिर किया अपराध दर्ज, दंडाधिकारी जांच के आदेश

जिसमें मुख्यमंत्री रमन सिंह मुख्य अतिथि बनें, केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह भी इस आयोजन में शामिल हुए। और करीब 600 स्कूली बच्चों के साथ योग किया।

इधर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर भी योग कार्यक्रम हो रहे हैं। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान हजारों लोगों के साथ योग किया वहीं मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी राजभवन में योग की।
योग हमारे तन-मन को कैसे प्रखर बनाता है, उसे मैंने स्वयं महसूस किया है। नियमित योग का नतीजा है कि मैं रोज 18 घंटे तक परिश्रम कर पाता हूँ: मुख्यमंत्री #InternationalYogaDay2018
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) June 21, 2018
शिवराज ने कहा कि ”योग हमारे तन-मन को कैसे प्रखर बनाता है, उसे मैंने स्वयं महसूस किया है। नियमित योग का नतीजा है कि मैं रोज 18 घंटे तक परिश्रम कर पाता हूं”।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


