नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में हाल में लगी भीषण आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच एजेंसियों ने अपनी जांच तेज कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि आग इमारत के निचले हिस्से से शुरू हुई थी।
अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आग सबसे पहले भूतल पर लगी हुई दिखाई दी, जो कुछ ही समय में पूरी इमारत में फैल गई।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और शुक्रवार को इमारत का निरीक्षण किया गया, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी या किसी अन्य विद्युत खराबी के कारण लगी थी।
भाषा
प्रचेता देवेंद्र
देवेंद्र