नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) ईरान-इजराइल संघर्ष के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को पश्चिम एशियाई देशों में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों – बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में मौजूदा स्थिति के कारण, बोर्ड ने 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली कक्षा 12 की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।’’
भारद्वाज ने कहा कि नयी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी और आगे की परीक्षाओं के लिए 10 मार्च को स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
इससे पहले, बोर्ड ने इस क्षेत्र में 2 मार्च, 5 मार्च और 7 मार्च को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया था।
बोर्ड ने 11 मार्च तक कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं और कहा है कि परिणाम घोषित करने का तरीका अलग से बताया जाएगा।
भाषा नेत्रपाल दिलीप
दिलीप