Vishwanath & Sons Release Date: बड़े पर्दे पर लौटेगा सूर्या का जादू, इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’
Vishwanath & Sons Release Date: तमिल अभिनेता सूर्या की आगामी फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' जुलाई में सिनेमाघरों में दिखायी देगी।
Vishwanath & Sons Release Date/Image Credit: IBC24.in
- अभिनेता सूर्या की आगामी फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' रिलीज डेट सामने आ चुकी है।
- सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' जुलाई महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
- मुख्य अभिनेता के रूप में सूर्या की 46वीं फिल्म है।
Vishwanath & Sons Release Date: चेन्नई: तमिल अभिनेता सूर्या की आगामी फिल्म का नाम ‘विश्वनाथ एंड संस’ रखा गया है, जो जुलाई में सिनेमाघरों में दिखायी देगी। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को इसकी घोषणा की। सितारा एंटरटेनमेंट्स प्रोडक्शन बैनर ने वेंकी अटुलुरी के निर्देशन वाली ‘विश्वनाथ एंड संस’ का पहला पोस्टर जारी किया है। (Vishwanath & Sons Release Date) अटुलुरी ‘लकी भास्कर’ का भी निर्देशन कर चुके हैं। यह मुख्य अभिनेता के रूप में सूर्या की 46वीं फिल्म है। फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है और जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बड़े पर्दे पर लौटेगा सूर्या का जादू
स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा, ‘उनकी उपस्थिति में शक्ति है। उनकी मौजूदगी से अपनेपन का अहसास होता है। एक दिल को छू लेने वाले पारिवारिक ड्रामा में सूर्या का पुराना जादू लौटने वाला है। ‘विश्वनाथ एंड संस’ साल का सबसे बड़ा पारिवारिक ड्रामा इस साल जुलाई में रिलीज होगा।’ (Vishwanath & Sons Release Date) फिल्म के पोस्टर में सूर्या ने अपनी बाहों में एक मुस्कुराते हुए बच्चे को लिया हुआ है, जो पारिवारिक रिश्तों पर केंद्रित एक भावनात्मक कहानी की ओर इशारा करता है।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारें
Vishwanath & Sons Release Date: ‘प्रेमुलु’ में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाली अभिनेत्री ममीथा बैजू फिल्म में सूर्या के साथ अभिनय कर रही हैं। फिल्म में रवीना टंडन, राधिका सरथकुमार, भवानी श्री और ब्योर्न सुरराव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण नागा वामसी और साई सौजन्या ने संयुक्त रूप से किया है। फिल्म का संगीत जी वी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है, (Vishwanath & Sons Release Date) जबकि छायांकन निमिश रवि ने किया है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, फिल्म की कहानी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति और एक युवा लड़की के बीच के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें पारिवारिक और भावनात्मक जुड़ाव दिखाया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Saudi Ras Tanura Refinery: सबसे बड़ी तेल कंपनी पर ईरान का हमला, ड्रोन अटैक के बाद धुआं-धुआं हुआ पूरा शहर, पेट्रोल-डीजल सप्लाई हो सकती है बंद
- Holi Shayari in Hindi: इस होली रंगों की बारिश और शायरी की मिठास… अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं संदेश
- Khamenei Death Protest Pakistan: खामेनेई की मौत की खबर से सुलगा पाकिस्तान, अमेरिकी कॉन्सुलेट पर बोला धावा, फायरिंग में बिछीं लाशें, इन शहरों में लगा कर्फ्यू

Facebook


