पैसा लेकर संसद में सवाल पूछने का मामला, 11 सांसदों पर केस चलाने का आदेश

Ads

पैसा लेकर संसद में सवाल पूछने का मामला, 11 सांसदों पर केस चलाने का आदेश

  •  
  • Publish Date - August 11, 2017 / 07:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

दिल्ली की एक विशेष अदालत ने साल 2005 के पैसा लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में 11 पूर्व सांसदों पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया है. इनमें लोकसभा के 10 पूर्व और राज्यसभा का एक पूर्व सदस्य शामिल है. कोर्ट ने इन सांसदों पर रिश्वत और आपराधिक साजिश के आरोप तय करने का फैसला किया है.