नोटों का बंडल देखकर फटी रह गई अधिकारियों की आंखें, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की दिल्ली सहित कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई

Ads

नोटों का बंडल देखकर फटी रह गई अधिकारियों की आंखें, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की दिल्ली सहित कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई

  •  
  • Publish Date - October 27, 2020 / 07:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

नयी दिल्ली: आयकर विभाग ने कई हवाला ऑपरेटर और नकली बिल बनाने वाले कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर 5.26 करोड़ रूपये मूल्य के गहने और नकदी बरामद की। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया कि सोमवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 42 परिसरों में छापेमारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई ‘‘ ‘एंट्री ऑपरेशन’ (हवाला जैसे ऑपरेशन) गिरोह चलाने वाले लोगों के एक बडे़ नेटवर्क और नकली बिल के जरिए अधिक पैसे बनाने वालों के खिलाफ की गई।’’

Read More: छत्तीसगढ़ के कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक में होंगे 7 प्रावधान, जानिए पूरी डिटेल

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि छापेमारी के दौरान 2.37 करोड़ रुपये नकद और 2.89 करोड़ रुपये मूल्य के गहने बरामद किए गए। 17 बैंक लॉकर का भी पता चला है, जिनकी अभी तलाशी नहीं ली गई है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीटीडीटी) आयकर विभाग का एक प्रशासकीय प्राधिकरण है। उसने कहा, ‘‘ एंटी ऑपरेटर, बिचौलियों, नकदी संचालकों, लाभार्थियों और कम्पनियों और कम्पनियों के नेटवर्क को उजागर करने वाले सबूत मिले हैं।’’

Read More: इंटरसिटी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों को ​नहीं मिल रहे यात्री, कोरोना के कारण सिर्फ 16 फीसदी लोग कर रहे सफर

उसने कहा, ‘‘ अब तक, 500 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की हेराफेरी प्रविष्टियों (हवाला) के सबूतों को पहले ही पाया और जब्त किया जा चुका है।’’ सीबीडीटी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Read More: भिलाई के सूर्या ट्रेजर आईलैंड शॉपिंग मॉल को 30 लाख का नोटिस, सेल्फ रिटर्न में गलत जानकारी देने पर कार्रवाई